फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Seven bookies arrested for playing IPL

Sitapur News: आईपीएल खेलने वाले सात सटोरिये गिरफ्तार

Tue, 23 May 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 23 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Seven bookies arrested for playing IPL
सीतापुर। आईडी के जरिए ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेलने वाले सात सटोरियों को पुलिस ने पकड़ा है। शहर कोतवाली और स्वॉट सर्विलांस पुलिस ने मिलकर यह कार्रवाई की है। टीम को काफी दिनों से इसकी सूचना मिल रही थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से सात मोबाइल भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में काफी दिनों से ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेला जा रहा था। इसकी सूचना काफी दिनों से पुलिस टीम को मिल रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शहर कोतवाली के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी हिमांशू मिश्रा, सिविल लाइंस निवासी मोहित सेलुजा, अमृत मिश्रा, शास्त्री नगर निवासी वैभव शुक्ला, शिवपुरी निवासी योगेश, बिसवां चीनी मिल निवासी कुलदीपक सचदेवा और नई आबादी निवासी समीर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपियों को एक आईडी पासवर्ड ऑनलाइन मिलता था। वह टीम पर पैसे क्वाइंन के जरिए लगाते थे। जीतने पर उनको जो क्वाइन मिलते थे वह उसके यूपीआई वॉलेट के माध्यम से रुपये में बदल जाते थे। आरोपियों के पास से सात मोबाइल भी मिले हैं। वह कई अन्य लोगों को भी इसी आईडी के जरिए सट्टा खिलाते थे। इंस्पेक्टर टीपी सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंमबलिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैला है जाल, दो लाख रुपये हुए फ्रीज
पुलिस सूत्रों की मानें तो आईडी पासवर्ड देने वालों का जाल कई प्रांतों में फैला है। वह लोग सिर्फ आइडी पासवर्ड उपलब्ध कराते हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास जो आईडी मिली है। उसके तार फिलहाल लखनऊ से जुड़े हुए हैं। आरोपियों के खातों को फिलहाल फ्रीज कर दिया गया है। जिसमें दो लाख रुपये की धनराशि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed