फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Selection of 20 against 35 vacant posts of ARP

Sitapur News: एआरपी के 35 रिक्त पदों के सापेक्ष 20 का चयन

Thu, 21 Aug 2025 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Selection of 20 against 35 vacant posts of ARP
सीतापुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एआरपी के रिक्त 35 पदों के सापेक्ष 20 के चयन की सूची जारी कर दी है। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिन एआरपी का कार्यकाल तीन वर्ष से अधिक हो गया था, उनका कार्यकाल स्वत: समाप्त मान लिया गया। इन रिक्त पदों के सापेक्ष नई चयन प्रक्रिया संपादित की गई। इसमें लिखित प्रक्रिया, माइक्रो टीचिंग व साक्षात्कार के आधार पर बीस योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया। इनमें अंग्रेजी के एआरपी पद पर गिरीश कुमार विश्वकर्मा व आशीष यादव, गणित के एआरपी पद पर प्रतीक गुप्ता, अंकित कुमार सहाय, धर्मेंद्र मिश्रा, विकास वर्मा, आशीष सिंह, राघव राम वर्मा, विज्ञान के एआरपी पद पर मोहम्मद असलम, अखिलेश वर्मा, सत्य कुमार गुप्ता, सत्येंद्र कुमार, शालिनी, प्रियंवदा चतुर्वेदी, हिंदी एआरपी के पद पर संदीप कुमार, चंद्र प्रकाश शुक्ला, रवि शुक्ला, रोहित कुमार, श्रीकृष्ण तिवारी और जय प्रकाश अग्निहोत्री का चयन किया गया है। इन्हें ब्लॉक भी आवंटित हो गया है। 22 अगस्त तक शाम 5 बजे तक अपना कार्यभार ग्रहण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed