{"_id":"612688af8ebc3e494b23bf32","slug":"seizure-two-hospitals-for-not-having-a-license-sitapur-news-lko59273161","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंस न होने पर दो अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइसेंस न होने पर दो अस्पताल सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को एलिया में छापा मारा। इस दौरान दो अस्पताल बिना पंजीकरण के चलते मिले। इस पर इनको सीज कर दिया गया है। एक अस्पताल को नोटिस जारी किया गया है। इससे झोलाछाप में हड़कंप मच गया। कई लोग अपनी दुकानें बंद करके भाग निकले।
एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र शाही व जिला प्रशासनिक अधिकारी ने एलिया विकासखंड में अवैध अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम अवध अस्पताल पहुंची। टीम को देखते ही सभी कर्मचारी फरार हो गए। इस पर अस्पताल के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया। बिना जवाब दिए संचालन करने पर रोक लगा दी गई है।
सहारा पॉलीक्लीनिक एक झोलाछाप द्वारा संचालित किया जा रहा था। झोलाछाप के क्लीनिक को सील कर दिया गया है। इसके बाद टीम रक्सा का दवाखाना पहुंची। वहां पर डॉ. पवन एलोपैथिक दवाओं से इलाज करते हुए मिले। इसके कारण अस्पताल को सीज करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
एसीएमओ ने बताया कि जिले में कोई भी अस्पताल बिना मानकों के चलने नहीं दिया जाएगा। नोटिस का जवाब आने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। झोलाछाप के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।