{"_id":"69a9d0902b2ee42b2009a6d5","slug":"security-guards-dead-body-found-hanging-sitapur-news-c-102-1-slko1055-151285-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सुरक्षा गार्ड का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सुरक्षा गार्ड का फंदे से लटका मिला शव
Fri, 06 Mar 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। सूहेतारा मजरा इदलिसपुर गांव निवासी अशोक यादव (37) का शव मंगलवार सुबह बाग में पेड़ से लटका मिला। परिजनों के अनुसार वह एक बैंक में सुरक्षा गार्ड थे। घटना के कारणाें का पता नहीं चल सका है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार शाम बैंक में ही उनके एक सहकर्मी से अशोक की कहासुनी हो गई थी। मामले में दूसरे पक्ष की ओर से हटौरा चौकी में प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसके बाद अशोक को पुलिस चौकी बुलाया गया था। वहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। पर्व से एक दिन पहले हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि विवाद की बात सामने आई है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।