फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Seats will be increased for the Timardars in the district hospital

जिला अस्पताल में तीमारदारों के लिए बढ़ेंगी सीटें

Thu, 09 Jul 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Seats will be increased for the Timardars in the district hospital
सीतापुर। जिला अस्पताल परिसर मेें तीमारदार सोशल डिस्टेंसिंग के नियमाें का पालन करते हुए दूरी बनाकर बैठें, इसके लिए डीएम ने सीएमएस को तीमारदारों के बैठने के लिए सीटें बढ़ाने का आदेश दिया है। गुरुवार को जिलाधिकारी ने सीएमओ के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। परिसर में दाखिल होते ही डीएम और सीएमओ को अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदार एक पास बैठे मिले, इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कोरोना प्रोटोकाल के नियमों का पालन करने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों अफसर नई बिल्डिंग में संचालित पैथालॉजी पहुंचे, जहां पर ट्रूनेट मशीन देखी और स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी ली। ओपीडी पहुंचकर निरीक्षण किया। काउंटर की व्यवस्थाएं देखी। डीएम के निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल ऑपरेशन कर रहे थे। ऑपरेशन करने के बाद सीएमएस मौके पर पहुंचे। डीएम ने सीएमएस से पुरुष दवा वितरण काउंटर, चैकी के पास और पैथालॉजी के सामने सीटें बढ़ाने का आदेश दिया, जिससे अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को बैठने में परेशानी न हो। डिप्टी सीएमएस एके शुक्ला का कहना है कि सीटें कहां-कहां और कितनी बढ़नी है, इस पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed