फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Scrutiny of 373 schools completed for exam centre

परीक्षा केंद्र के लिए 373 स्कूलों की जांच पूरी

Sat, 19 Nov 2022 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Scrutiny of 373 schools completed for exam centre
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में केंद्र निर्धारण को लेकर कवायद तेज हो गई है। जिले के 403 कॉलेजों में मूलभूत सुविधाओं की जांच होनी थी। इसमें अब तक 373 विद्यालयों की जांच हो गई है। दो दिन के अंदर सभी विद्यालयों की जांच पूरी होने के बाद इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके आधार पर ही परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं को लेकर परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। जिले में 403 माध्यमिक कॉलेज हैं। इन कॉलेजों ने पहले अपने यहां पर मौजूद संसाधनों की सूचना ऑनलाइन फीड की थी। इसके आधार पर जिले स्तर पर प्रत्येक तहसीलवार बनी टीम ने इसकी जांच की। जिले के सात तहसीलों में 373 कॉलेजों की जांच पूरी हो गई है।
विज्ञापन

टीम ने यहां पर सीसीटीवी, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय, कमरे सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। अब एसडीएम अपनी जांच रिपोर्ट डीएम के माध्यम से डीआईओएस को देंगे। फिर यह रिपोर्ट सीधे शासन को भेजी जाएगी। इसी जांच के आधार पर परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगे। डीआईओएस अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि जल्द ही सभी कॉलेजों की जांच पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed