{"_id":"574f1bdf4f1c1b9f4a109006","slug":"scorching-hot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारे ने फिर लगाई छलांग 42 पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारे ने फिर लगाई छलांग 42 पर पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
तपिश से बेहाल लोगों ने धूप से बचने का किया जतन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल-पल बदलता मौसम का मिजाज जी का जंजाल बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से सुकून दे रहे मौसम में बुधवार को तलखी दिखी। पारे ने फिर छलांग लगाई और दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर जा पहुंचा। आसमान से बरसती आग चुभती रही।
विज्ञापन
चिपचिपी गर्मी ने लोगों को पूरी तरह से बेहाल कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान बढ़ने पर ही पुरवाई हवा का जोर बनेगा। हालांकि अगले 24 घंटाें तक बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
बुधवार को दिन की शुरुआत तेज धूप से हुई। दिन चढ़ने के साथ ही तपिश मुसीबत बनने लगी। दोपहर होते-होते भीषण गर्मी के साथ करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली गर्म हवा ने हर किसी को बेहाल कर दिया। मंगलवार के मुकाबले में उछाल दिखा।
विज्ञापन
मौसम के तीखे तेवरों की वजह से बाजार व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सांझ ढलने पर तपिश से राहत जरूर मिली, पर उमस ने बेहाल कर दिया। चिपचिपी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए।
बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन में आर्द्रता 39 प्रतिशत रही। मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि गुरुवार को भी तपिश कम नहीं होगी। फिलहाल अभी बारिश के आसार नहीं हैं।