फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   schools timing changed

बर्फीली हवा से ठिठुरे लोग, स्कूलों का समय बदला

Sun, 12 Jan 2020 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
schools timing changed
सीतापुर। घना कोहरा छाने से रविवार सुबह हेडलाइट जलाकर वाहन रेंगते रहे। दिन में धूप निकलने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली। शाम को बर्फीली हवा से ठंड फिर बढ़ गई, जिससे लोग घरों में दुबक गए। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। कक्षा आठ तक के स्कूल अब सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन

जिले में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता घट गई। 50 मीटर दूरी तक स्पष्ट देखना मुश्किल था। इसलिए हेडलाइट जलाने के बाद भी हाईवे पर वाहन धीमी गति से रेंगते नजर आए। सुबह 10:30 बजे कोहरा छंटा तो धूप खिल गई। गुनगुनी धूप ने लोगों को ठंड से कुछ राहत दी। मौसम खुलने पर लोग घरों से निकले तो बाजारों में भी रौनक रही। बच्चों ने पार्कों में पहुंचकर धमाल मचाया।
विज्ञापन

लिहाजा, शहर के पार्क भी गुलजार रहे। शीतलहर के अवकाश के बीच निकली धूप का लुत्फ बच्चों ने उठाया। घरों की छतों व लॉन में लोग धूप सेंकते नजर आए। धूप निकलने से शनिवार के मुकाबले न्यूनतम पारे में दो डिग्री की उछाल दर्ज किया गया। शाम गहराते ही कोहरा व गलन का प्रकोप बढ़ गया। ठंड बढ़ने से लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकार्ड किया गया। अभी मौसम के मिजाज में खास बदलाव के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed