{"_id":"603167478ebc3ee94422cba1","slug":"schools-open-but-not-increasing-student-numbers-sitapur-news-lko565893775","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल खुले लेकिन नहीं बढ़ रही छात्र संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल खुले लेकिन नहीं बढ़ रही छात्र संख्या
विज्ञापन
सीतापुर। कोरोना काल के बाद 10 फरवरी से उच्च प्राथमिक विद्यालय खुल गए हैं लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी स्कूलों में छात्र संख्या नहीं बढ़ पा रही है। हाल यह है कहीं 50 तो कहीं 60 फीसदी बच्चे ही स्कूल आ रहे हैं। जब छात्र संख्या कम हो रही है तो विभाग भी चिंतित है। इसकी हकीकत रियलटी में सामने आई है।
शनिवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाके में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की रियलटी देखी गई। नौनिहालों की हाजिरी स्कूलों में परखी गई। इस दौरान स्कूलों में छात्र संख्या बहुत ही कम दिखाई दी। नौनिहाल व शिक्षक कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दिखाई दिए। नौनिहाल मास्क लगाकर स्कूल में पढ़ रहे थे लेकिन छात्र संख्या बेहद कम नजर आई।
इस समय परिषदीय विद्यालयों में महज 50 से 60 फीसद नौनिहाल ही आ रहे हैं। वह भी जब एक साथ एक कक्षा के सभी छात्रों को न बुलाकर केवल आधे ही विद्यार्थी बुलाए जा रहे है। इससे बेसिक शिक्षा विभाग भी चिंतित है। अब विभाग अभिभावकों को जागरूक करके नौनिहालों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि विद्यालयों में कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार पढ़ाई कराई जा रही है। सभी शिक्षकों को अभिभावकों से संपर्क करके नौनिहालों को स्कूल तक लाने के निर्देश दिए जा चुके हैं।