फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Schoolgirl killed in accident

हादसे में छात्रा की मौत

Sat, 21 Nov 2015 11:12 PM IST
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Nov 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद ग्रामीणों ने बस व चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तंबौर इलाके के कठूरा गांव निवासी वीरपाल सिंह की आठ वर्षीय बेटी अंशिका उर्फ शुभी क्षेत्र के कनकारी स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा-दो की छात्रा थी।
विज्ञापन


शनिवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए घर के बाहर सवारी के इंतजार में खड़ी थी। इसी बीच उधर से गुजर रही एक प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दी। बस की टक्कर से शुभी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे आननफानन सीएचसी तंबौर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद लोगों ने बस व चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि घटना में केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed