Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Scan the QR code and get information about the Parikrama Marg in 11 languages

Sitapur News: क्यूआर कोड स्कैन करें और 11 भाषाओं में परिक्रमा मार्ग की पाएं जानकारी

Sat, 17 Jan 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 17 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Scan the QR code and get information about the Parikrama Marg in 11 languages
सीतापुर। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के सभी पड़ाव पर जल्द ही क्यूआर कोड वाले साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे। इन बोर्ड पर पड़ाव स्थल के महात्म्य का हिंदी व अंग्रेजी में वर्णन अंकित होगा। साथ ही 11 भाषाओं में पड़ाव स्थल का नाम लिखा होगा। साइनेज बोर्ड पर क्यूआर कोड होगा। इसे स्कैन करते ही श्रद्धालु अपनी मनपसंद भाषा में पड़ाव स्थल के ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व की जानकारी हासिल कर सकेंगे। तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई मंदिर की तर्ज पर यह कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

डीएम डॉ राजा गणपति आर ने बताया कि नैमिषारण्य की 84 कोसी परिक्रमा का आध्यात्मिक व पौराणिक महत्व है। इस परिक्रमा में शामिल होने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं। उनकी सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग पर पड़ने वाले सभी पड़ावों पर धातु से बने साइनेज बोर्ड स्थापित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसमें एक प्रतीकात्मक मानचित्र पर सभी पड़ावों का नाम अंकित किया जाएगा। साथ ही संबंधित पड़ाव के बारे में सूक्ष्म जानकारी हिंदी और अंग्रेजी भाषा में अंकित होगी। इससे श्रद्धालुओं को इन पड़ावों के महत्व का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही साइनेज बोर्ड पर क्यूआर कोड बना होगा। इसे स्कैन करते ही 11 भाषाओं में पड़ाव स्थल का नाम व अन्य जानकारी मिलेगी। इन भाषाओं में हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, उड़िया, पंजाबी, मराठी, गुजरती और बांग्ला शामिल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed