{"_id":"5963b55d4f1c1b9f738b459f","slug":"sawan-came-with-showers","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम फुहारों के बीच आया सावन झूम के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम फुहारों के बीच आया सावन झूम के
सीतापुर
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर में बारिश से बचने के लिए रेन कोट पहनकर निकलते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन की रिमझिम फुहारों ने लोगों का तन-मन भिगो दिया। सोमवार को दिनभर रिमझिम बरसात होती रही। मौसम की मेहरबानी के साथ तापमान में गिरावट होने के कारण लोगों ने ठंडी हवा महसूस कीं। आसमान दिनभर बादलों की चादर से ढंका रहा, इसके कारण सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके।
बरसती रिमझिम फुहारों ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई, वहीं जगह-जगह कीचड़ व जल भराव से आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ी। सोमवार से सावन की शुरुआत हो गई। सुबह से ही काली घटाएं रिमझिम फुहारें बरसाने लगीं।
दिन भर रिमझिम फुहारों के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश भी हुई। इससे मौसम में नमी आ गई। रविवार के मुकाबले पारा दो डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। वहीं 6 किमी की रफ्तार से हवा चलने के कारण मौसम और भी सुहाना हो गया। हालांकि बारिश के कारण सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों, कामगारों और स्कूली बच्चों को जरूर परेशानी उठानी पड़ी। काली घटाएं घिरने से हाईवे पर दिन में वाहनों की हेड लाइटें जलती दिखीं।
विज्ञापन
सुबह से शाम तक लगातार होने वाली रिमझिम बरसात ने गर्मी से राहत दिलाई तो लोगों के चेहरे खिल उठे। हालांकि शहर के प्रमुख मार्गों पर जलभराव और कीचड़ के चलते लोगों को आवागमन में परेशानी हुई, सबसे ज्यादा दिक्कतें पैदल राहगीरों को उठानी पड़ी।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले चौबीस घंटों तक जिले के कई हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश के आसार हैं।