{"_id":"696a8375fd2d24a87109ec30","slug":"sarvodaya-residential-schools-will-open-in-maholi-and-laharpur-sitapur-news-c-102-1-slko1053-148336-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: महोली और लहरपुर में खुलेंगे सर्वोदय आवासीय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: महोली और लहरपुर में खुलेंगे सर्वोदय आवासीय विद्यालय
Fri, 16 Jan 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जनपद की महोली और लहरपुर तहसील में गरीब मेधावी छात्रों के लिए जय प्रकाश नारायण सर्वोदय इंटर कॉलेज की स्थापना की जाएगी। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित होने वाले इन विद्यालयों के निर्माण को शासन ने मंजूरी दे दी है। महोली में भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि लहरपुर में जमीन की तलाश जारी है।
इन कॉलेजों का संचालन जवाहर नवोदय विद्यालय की तर्ज पर किया जाएगा। यहां कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। यह विद्यालय सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध होंगे। दस एकड़ के विशाल परिसर में बनने वाले ये कॉलेज तीन मंजिला होंगे।
इनमें अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, खेल मैदान, छात्रावास और अन्य सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अधिकारियों को उम्मीद है कि अगले शैक्षणिक सत्र से इन विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य शुरू हो जाएगा। इन कॉलेजों के खुलने से क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
जनप्रतिनिधि के पत्र के बाद हुआ एक्शन
जनता जनार्दन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष संग्राम सिंह पटेल ने समाज कल्याण विभाग के निदेशक को पत्र भेजकर लहरपुर में शीघ्र विद्यालय संचालित करने की मांग की थी। उनकी यह मांग अब पूरी होती दिखाई दे रही है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद तहसील प्रशासन ने जमीन की तलाश तेज कर दी है। उम्मीद है कि जल्द ही लहरपुर में भी दस एकड़ भूमि पर यह भव्य आवासीय विद्यालय आकार लेगा।
हिंदी व अंग्रेजी में होगी पढ़ाई
इन विद्यालयों में हिंदी व अंग्रेजी दोनों विषयों में पढ़ाई करवाई जाएगी। प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया होगी। इसमें चयनित विद्यार्थियों को निशुल्क आवासीय सुविधा का लाभ मिलेगा। आरक्षण का भी लाभ दिया जाएगा।
महोली तहसील के भगवानपुर ग्रंट में विद्यालय के लिए दस एकड़ भूमि चिह्नित कर ली गई है। वहीं, लहरपुर में उपयुक्त भूमि के आवंटन हेतु एसडीएम को पत्र लिखा गया है। जमीन की प्रक्रिया पूरी होते ही महोली और लहरपुर, दोनों स्थानों पर जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा।
- मोतीलाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी