फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sandeep became Welfare Officer and Kumud became Deputy Jailor

संदीप बने वेलफेयर ऑफीसर तो कुमुद बनीं डिप्टी जेलर

Thu, 18 Feb 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Sandeep became Welfare Officer and Kumud became Deputy Jailor
सीतापुर। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा 2019 में जिले के दो मेधावियों ने मान बढ़ाया है। अपनी मेहनत की बदौलत उच्च पद हासिल किए है। मेधावियों की इस उपलब्धि पर परिवार में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला दुर्गापुरवा निवासी संदीप कुमार मिश्रा ने मेहनत की बदौलत चिकित्सा क्षेत्र में नाम रोशन किया है। संदीप कुमार का पीसीएस परीक्षा के माध्यम से वेटनरी वेलफेयर ऑफीसर के पद पर चयन हुआ है। संदीप इस समय अलीगढ़ में एक कंपनी में जॉब कर रहे हैं। संदीप का कहना है इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। लगातार परीक्षाओं की तैयारी करता रहे। इसी की बदौलत उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है।
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग रहा है। संदीप शुरुआत से ही मेधावी विद्यार्थी रहे है। इस उपलब्धि पर घर पर तमाम लोगों ने पहुंचकर बधाई दी है। पिता राजेंद्र प्रसाद अपने बेटे की उपलब्धि पर प्रफुल्लित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटरिया इलाके की एक बेटी ने पीसीएस परीक्षा में दमदार प्रदर्शन करके जिले का मान बढ़ाया है। बहादुरपुर की रहने वाली कुमुद मिश्रा एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती है। कुमुद के पिता हरीओम मिश्रा व्यापार करते है। कुमुद का कहना है कि उनका शुरुआत से सपना था कि पीसीएस परीक्षा के माध्यम से ही कोई उच्च पद मिले। वह डिप्टी जेलर के लिए चयनित हुई हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर वह लगातार परिश्रम कर रही थी।

जब रिजल्ट आया तो इसको देखकर बहुत खुश हुई। इस सफलता के पीछे माता-पिता व गुरुजनों का विशेष सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी मां आज भले इस दुनिया में न हो, लेकिन उनकी इच्छा आज पूरी हो गई है। कुमुद की इस उपलब्धि पर घर में जश्न का माहौल है। परिवार के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पटाखे दागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed