{"_id":"646d02bcc3d86275140f3f3c","slug":"samman-nidhi-camp-organized-in-162-gram-panchayats-sitapur-news-c-13-1-252176-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 162 ग्राम पंचायतों में आयोजित किए गए सम्मान निधि शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 162 ग्राम पंचायतों में आयोजित किए गए सम्मान निधि शिविर
Tue, 23 May 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 23 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में मंगलवार को 162 ग्राम पंचायतों में लगे शिविर में पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित 31 सौ शिकायतें प्राप्त हुईं। केवल आठ सौ का इनमें समाधान हुआ। शिविर में कृषि व राजस्व आदि विभाग से संबंधित अधिकारियों ने समस्याएं सुनीं।
लहरपुर ब्लॉक के ग्राम अकैचनपुर बरेली में, पतवारा, बांका नगर, ग्राम बेहड़ा कोदाहरा, अंदेश नगर, दरियापुर व प्रहलादपुर में शिविर लगाकर किसानों की सम्मान निधि संबंधित समस्याएं सुनी गईं। कृषि विभाग के तकनीकी सहायकों की देखरेख में यह आयोजन हुआ। किसान सम्मान निधि से संबंधित 28 शिकायते आईं, जिसमें सात का निस्तारण हो गया।
शिविर में ईकेवाईसी, आधार सीडिंग एवं भूलेख अंकन संबंधी समस्याएं दर्ज की गईं। बेहटा विकास खंड की सिकरी बेहटा के प्राथमिक विद्यालय में पीएम किसान से वंचित किसानों के लिए शिविर लगाकर आवेदन पत्र जमा किए गए।
विज्ञापन
कृषि विभाग से श्याम सिंह ने बताया कि किसानों के आधार फीडिंग की समस्या, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, बैंक खाते से आधार जोडना, ई केवाईसी की समस्या के समाधान के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सचिव, काॅमन सर्विस सेंटर, पोस्ट ऑफिस के कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। 46 किसानों के आवेदन पत्र जमा किए गए।
इस अवसर पर लेखपाल बृजेंद्र वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि राजेश शुक्ला व पंचायक सहायक आदि मौजूद रहे। सभी तहसीलों की 162 ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन किया गया। उपकृषि निदेशक डाॅ. एसके सिंह ने बताया शिविरों में आईं 31 सौ में से आठ सौ शिकायतों का निस्तारण किया गया।