{"_id":"5f5e4bea8ebc3e4da22b12b4","slug":"samajwadi-party-sitapur-news-lko5399884155","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अटरिया बॉर्डर पर सपा विधायक मनोज पांडेय को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने अटरिया बॉर्डर पर सपा विधायक मनोज पांडेय को रोका
विज्ञापन
samajwadi party
- फोटो : SITAPUR
महोली (सीतापुर)। रिटायर्ड शिक्षक कमलेश मिश्रा की हत्या के बाद रविवार को उनके परिजनों से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री, विधायक व प्रबुद्ध ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडेय को अटरिया बॉर्डर पर पुलिस ने रोक लिया।
विधायक को अटरिया थाने के पास एक लॉन में लाया गया, जहां पर कुछ देर रोकने के बाद अफसरों ने उनको महोली की ओर जाने दिया। इसकी पुष्टि एसडीएम सिधौली संतोष कुमार राय और एसओ अटरिया ने की।
अटरिया से निकलने के बाद मनोज पांडेय महोली के सोनारन टोला स्थित शिक्षक के आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और कहा प्रदेश में औरैया, निघासन, महोली, झांसी, प्रयागराज, हरदोई क्षेत्र में ब्राह्मणों को निशाना बनाकर हत्याएं की जा रही हैं। प्रदेश में कहीं भी ब्राह्मण समाज पूरी तरह महफूज नहीं है। प्रदेश में किसी वर्ग-जाति पर अत्याचार होगा तो मैं सदन में बराबर इसकी आवाज उठाऊंगा। इस हृदय विदारक घटना के खुलासे को लेकर अगर परिजन कोई आपत्ति उठाते हैं तो मेरा पूरा सहयोग रहेगा। सोमवार को पुलिस महानिदेशक व गृह सचिव से मुलाकात कर घटना से अवगत कराऊंगा।