{"_id":"6ace77997184977963055251","slug":"sales-manager-dies-after-being-hit-by-a-pickup-truck-sitapur-news-c-13-1-lko1038-1965524-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पिकअप की टक्कर से लखनऊ निवासी सेल्स मैनेजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पिकअप की टक्कर से लखनऊ निवासी सेल्स मैनेजर की मौत
Tue, 13 Oct 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। जहांगीराबाद मार्ग पर भोलागंज गांव के पास मंगलवार को पिकअप की टक्कर से बाइक सवार लखनऊ के विकासनगर निवासी संजय शुक्ला (45) की मौत हो गई। वह एक सीमेंट कंपनी में सेल्स मैनेजर थे। परिजनों के अनुसार, वह मंगलवार को बाइक से बिसवां से जहांगीराबाद की तरफ जा रहे थे।
रेउसा की तरफ से विपरती दिशा में आ रही पिकअप की टक्कर से संजय सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इस बीच पीछे से आ रही एक कार उनकी बाइक को रौंदते हुए निकल गई। स्थानीय लोगों की मदद से संजय को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं, पिकअप और कार चालक अपने-अपने वाहन लेकर भाग गए।
सड़क हादसे में लखनऊ निवासी पांच शिक्षिकाएं घायल
सिधौली (सीतापुर)। नेशनल हाईवे पर अहमदपुरजट गांव के पास मंगलवार को पीछे से आ रही परिवहन निगम की बस की टक्कर से वैन में सवार पांच शिक्षिकाएं घायल हो गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, लखनऊ निवासी शिक्षिकाएं अर्चना (47), भारती सक्सेना (48), सुभाषिनी (29), अर्चना त्रिपाठी (41) और ज्योति मिश्रा (47) वैन से विद्यालय जा रही थीं। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद शिक्षिकाएं निजी अस्पताल चली गईं।