{"_id":"688bb0db6e75f3d9820fa4ab","slug":"salary-of-13-secretaries-stopped-for-negligence-in-awas-plus-survey-sitapur-news-c-102-1-slko1037-137500-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: आवास प्लस सर्वे में लापरवाह 13 सचिवों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: आवास प्लस सर्वे में लापरवाह 13 सचिवों का वेतन रोका
Thu, 31 Jul 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। आवास प्लस सर्वे के सत्यापन में खराब प्रगति पर बृहस्पतिवार को आयुक्त ग्राम्य विकास की रिपोर्ट पर जिले के 13 सचिवों का भी वेतन रोका दिया गया है। बता दें कि बुधवार को ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने परियोजना निदेशक अनिल चौधरी का जुलाई माह का वेतन रोकने का आदेश दिया था। साथ ही बिसवां ब्लॉक को छोड़कर 18 बीडीओ का भी वेतन रोका गया था।
बृहस्पतिवार को बीडीओ सकरन ने यह कार्रवाई की है। खंड विकास अधिकारी श्रीश गुप्ता ने बताया कि पंचायत सचिव अनूप कुमार, विनय लोधी, प्रदीप चौधरी, देवेंद्र कुमार, शैलेंद्र दीक्षित, अरूण कुमार वर्मा, शिवमंगल मिश्र, पूजा शर्मा, कीर्ति वर्मा, शशिकांत तिवारी, उमाकांत वर्मा समेत 13 पंचायत सचिवों को नोटिस दिया गया है। साथ ही लापरवाही मिलने पर 13 सचिवों का वेतन रोक दिया गया है।