{"_id":"6740d05aa008e8e54e059ae4","slug":"sakran-captured-the-overall-championship-sitapur-news-c-102-1-slko1053-122371-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सकरन ने ओवरऑल चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सकरन ने ओवरऑल चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा
Sat, 23 Nov 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 23 Nov 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
सांडा(सीतापुर)। ब्लॉक संसाधन केंद्र, सकरन के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सांडा प्रांगण में शुक्रवार को तहसील बिसवां के दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। जिसमें सकरन ने ओवरहाल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।
बीईओ ओंकार सिंह ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से दिव्यांग बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। स्कूलों में इस तरह का आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए ताकि बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा का निखार हो सके।
इस दौरान बैलून रेस, केला रेस, जलेबी रेस, छूकर पहचाना, सुलेख प्रतियोगिता व कला आदि प्रतियोगिताएं हुई। समस्त प्रतियोगिताओं में ओवरआल चैंपियनशिप का खिताब सकरन के बच्चों को मिला। प्रतियोगिता में अनुज कुमार, सुमित कुमार, मंतशा, धीरज, आयुष, प्रियांशी, अखिलेश विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रहे।