{"_id":"6a567cabb6d68aafd80ae53f","slug":"row-over-hoardings-mp-says-set-them-on-fire-wherever-you-see-them-sitapur-news-c-102-1-stp1002-159996-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: होर्डिंग पर रार, सांसद बोले जहां दिखे लगाओ आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: होर्डिंग पर रार, सांसद बोले जहां दिखे लगाओ आग
Tue, 14 Jul 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
होर्डिंग जलाते सपा सांसद आनंद भदाैरिया। संवाद
सीतापुर। धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया मंगलवार को सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आपत्तिजनक होर्डिंग लगाए जाने पर भड़क उठे। शहर बाईपास पर लगे होर्डिंग उतरवाकर उन्होंने उसमें आग लगा दी। सांसद ने सूचना विभाग पर इस तरह के होर्डिंग्स लगवाने का आरोप लगाया है।
सांसद ने कहा कि जहां भी ऐसे होर्डिंग दिखें आग लगा दो। उचित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक से जल्द इस मामले पर वार्ता करने की बात सांसद ने कही है। दरअसल, मंगलवार सुबह शहर बाईपास पर एक होर्डिंग लगा था। सपा मुखिया अखिलेश यादव और वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव की फोटो वाले इस होर्डिंग पर दिल में बाबर मुंह में राम के अलावा कई टिप्पणियां अंकित थीं। धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया को पता चला तो वह मौके पर पहुंच गए। होर्डिंग पर लिखी टिप्पणियों को आपत्तिजनक करार देते हुए आक्रोश व्यक्त किया। होर्डिंग उतरवाकर उन्होंने जला दी। सांसद ने कहा कि सूचना विभाग ऐसा नहीं कर रहा तो स्पष्टीकरण दे।
सांसद ने सपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे होर्डिंग जहां दिखें उसमें आग लगा दो। सांसद ने बताया कि जल्द इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से वार्ता करेंगे। पूर्व में लगाए गए होर्डिंग के बाद दिए गए प्रार्थनापत्र पर अब तक की कार्रवाई की प्रगति जानेंगे। सांसद ने रात के अंधेरे में ऐसे कृत्य करने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।