फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Rojedar impoverished raging on the supply , display

बदहाल आपूर्ति पर भड़के रोजेदार, किया प्रदर्शन

Thu, 25 Jun 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 25 Jun 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 रमजान माह व भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती के चलते बुधवार को रोजेदारों के सब्र का बांध टूट गया। आक्रोशित रोजेदारों ने 16 घंटे आपूर्ति की मांग को लेकर पावर हाउस पर जमकर प्रदर्शन किया।
एक घंटे तक प्रदर्शन चलने से पावर हाउस पर गहमागहमी रही। मौके पर पहुंचे एसडीओ शैलेंद्र सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
एसडीओ की ओर से आपूर्ति में सुधार का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।
नगर में इन दिनों बिजली व्यवस्था बुरी तरह ध्वस्त है। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से लोग वैसे ही परेशान हैं। अब रमजान शुरू होने पर भी बदहाल व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया।
विज्ञापन

सहरी व इफ्तार के वक्त बिजली के दर्शन दुर्लभ हैं। इसके अलावा रोस्टर के अनुसार आपूर्ति नहीं दी जा रही है। स्थानीय नागरिकों के मुताबिक 22 जून से 16 घंटे आपूर्ति का नया रोस्टर लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जिसके तहत रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक और सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक आपूर्ति मिलनी चाहिए। शेष 6 घंटे आपूर्ति किस समय मिलेगी यह कॉर्पोरेशन अफसर नहीं बता रहे हैं।

तय रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति न मिलने से बुधवार को रोजेदार भड़क उठे और सुबह करीब 11 बजे पावर हाउस पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शन की जानकारी पाकर एसडीओ शैलेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर वार्ता की। रोस्टर के अनुसार आपूर्ति के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी शांत हुए। इस मौके पर मतीन खां, गुड्डू, जावेद, अजीत, फैसल, राजू, मन्ना, शकील, इमरान, साहिल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed