फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   rode accident

बाइकों में भिड़ंत, दो युवकों की मौत, एक जख्मी

Fri, 23 Oct 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
rode accident
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में मनवा तिराहे के करीब हाईवे पर गुरुवार की देर रात दो बाइकों में सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में लखनऊ के युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक मामूली जख्मी होकर बालबाल बच गया।
विज्ञापन

हादसे की खबर पाकर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी सिधौली पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे युवक का प्राथमिक उपचार किया गया। मरने वालों में एक युवक की पहचान लखनऊ के चौपरिया निवासी आलोक गौतम (26) पुत्र लल्लन के रूप में हुई, जबकि दूसरे युवक की शिनाख्त कमलापुर इलाके के जसवंतपुर गांव निवासी सोनू शर्मा (35) पुत्र राम प्रकट के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जख्मी युवक मृतक सोनू शर्मा का मौसेरा भाई राजेंद्र (28) पुत्र कौशल है। वह सिधौली कोतवाली इलाके के झखरा गांव का रहने वाला है। जख्मी राजेंद्र ने बताया कि वह अपनी मौसी के लड़के सोनू के साथ कमलापुर जा रहा था। लखनऊ का मृतक युवक जिला मुख्यालय की ओर से लखनऊ की ओर जा रहा था। पुलिस का कहना है कि दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed