{"_id":"5f341f648ebc3eabeb6b2cb9","slug":"rode-accident-sitapur-news-lko5348911185","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीशा तोड़ बस में जा घुसी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदी बल्ली, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीशा तोड़ बस में जा घुसी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदी बल्ली, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मंगलवार की देर रात दिल्ली जा रही एक रोडवेज बस का चालक सामने अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली के आ जाने से नियंत्रण खो दिया। सवारियों को सुरक्षित बचाकर जैसे ही व बस को काबू कर पाया, वैसे ही ट्रॉली में लगी बल्ली बस का शीशा तोड़ सीधे चालक के सिर में जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
देवरिया डिपो की एक बस करीब 20 से 25 सवारियों को लेकर मंगलवार की रात दिल्ली जा रही थी। जब यह बस नेशनल हाईवे पर खैराबाद थाना क्षेत्र के बिनौरा गांव के पास पहुंची, तभी अचानक एक लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने आ गई।
वाहन को सामने देख बस चालक जब तक वाहन को संभालता तब तक बारिश की वजह से बस ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास पहुंच गई और संभलते संभलते ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी एक बल्ली बस का शीशा तोड़कर सीट पर बैठे चालक के जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
चालक ने सूझबूझ का परिचय देकर वाहन को नियंत्रित कर सवारियों को बचा लिया, लेकिन उसकी खुद की जान चली गई। मृतक की पहचान देवरिया निवासी नीरज दुबे (36) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।