{"_id":"6500b0d928d90a2c720c4ca4","slug":"reshuffle-in-the-work-sitapur-news-c-102-1-slko1055-2528-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में हुआ फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में हुआ फेरबदल
Wed, 13 Sep 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। एसपी ने कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। हालांकि तीन थानों महमूदाबाद, खैराबाद और महोली में अभी किसी को चार्ज नहीं दिया है।
महोली के इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला को एसओ हरगांव बनाया गया है। इंस्पेक्टर महमूदाबाद विजयेंद्र को एसओ तंबौर, एसओ खैराबाद अरविंद सिंह को एसओ रामकोट, एसओ तंबौर रहे सुरेश पटेल को एसओ संदना की जिम्मेदारी दी गई है। एसओ संदना ओपी तिवारी को इंस्पेक्टर मिश्रिख बनाया गया है। इसके अलावा प्रभारी साइबर सेल राजीव सिंह को एसओ पिसावां, एसओ हरगांव भानू सिंह को अपराध शाखा, इंस्पेक्टर मिश्रिख जितेंद्र ओझा को प्रभारी वीआईपी सेल, एसओ इमलिया सुल्तानपुर को निरीक्षक अपराध लहरपुर बनाया गया है।
शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी भावनाथ चौधरी को एसओ रामपुरकलां, प्रभारी रिट सेल प्रभारी दिलीप चौबे को एसओ मानपुर, एसओ मानपुर अरविंद कटियार को एसओ इमलिया सुल्तानपुर बनाया गया है। एसओ रामपुरकलां जितेंद्र सिंह को एसओ कमलापुर, एसओ कमलापुर सतीश चंद्र को वरिष्ठ उपनिरीक्षक तालगांव, एसओ फूलचंद्र सरोज को वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामपुर मथुरा बनाया गया है। इंस्पेक्टर अमित भदौरिया को प्रभारी स्वाट से प्रभारी मीडिया, उपनिरीक्षक प्रदीप दुबे को प्रभारी स्वाट बनाया गया है। एसओ रामकोट संजीव कुशवाहा को गैर जनपद स्थानांतरण होने के कारण पुलिस लाइंस भेजा गया है।
विज्ञापन
महिला सिपाही ने दुष्कर्म का लगाया आरोप
सीतापुर। जिले के थाने में तैनात एक महिला सिपाही ने पुरुष सिपाही पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी से मामले की शिकायत की है। अमरोहा की रहने वाली महिला सिपाही ने बताया कि उसकी जिले में पहली तैनाती रामकोट थाने में 2019 में हुई थी। उसी थाने में एक पुरुष सिपाही भी तैनात था। इस दौरान उसने फोन नंबर ले लिया था। जब स्थानांतरण सकरन में हो गया। तब आरोपी उसे फोन कर परेशान करने लगा। कई बार समझाने की कोशिश की पर वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया। अप्रैल 2023 के आखिरी सप्ताह में आरोपी ने उसके फोन पर एक अश्लील फोटो भेजी।
पीड़िता के मुताबिक फोटो में उसका चेहरा लगा था। जबकि गले के नीचे का हिस्सा किसी और का था। इस फोटो के माध्यम से ब्लैकमेल कर उसे बस स्टैंड के पास एक होटल में बुलाया। मना करने पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी तय हो गई थी। दबाव में आकर पीड़िता आरोपी के बुलाने पर एक होटल गई, जहां पर आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी से इस बारे में कुछ भी बताने पर उसकी शादी तुड़वाने की धमकी दी। पीड़िता ने एसपी से मामले की शिकायत की है। एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एनपी सिंह को सौंपी गई है।