{"_id":"63e82a55191d07871d07df85","slug":"repair-the-facilities-at-the-examination-centers-sitapur-news-c-13-1-84472-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: परीक्षा केंद्रों पर दुरुस्त कर लें सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: परीक्षा केंद्रों पर दुरुस्त कर लें सुविधाएं
Sun, 12 Feb 2023 05:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:22 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली है। शिक्षकों के साथ अभिभावकों की भी जिम्मेदारी है कि वह बच्चों पर विशेष निगाह रखें। जिससे वह किसी अराजकतत्व के संपर्क में न आएं। परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त कर लिया जाए। स्ट्रांग रूम के अंदर जाने वालों का ब्यौरा दर्ज किया जाए। कोई भी मोबाइल लेकर अंदर नहीं जा सकता है।
यह निर्देश डीएम अनुज सिंह ने शनिवार को जीआईसी में आयोजित परीक्षा की तैयारी बैठक में दिए। डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि 152 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमेंं 19 राजकीय, 43 अशासकीय सहायता प्राप्त व 90 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। इनमें हाईस्कूल के 52 हजार 759 व इंटरमीडिएट के 41 हजार 289 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। 21 संवेदनशील व पांच अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्र चिन्हित किए गए हैं।
परीक्षा केन्द्रों पर 152 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट व सात जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती हो चुकी है। जनपद स्तर पर सात सचल दल का गठन किया गया है। उत्तर पुस्तिकाएं समस्त परीक्षा केन्द्रों में भेजी जा चुकी है। 13 फरवरी को प्रश्नपत्र राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर से संबंधित परीक्षा केन्द्रों पर बंद वाहन से भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट केन्द्रों पर जाकर व्यवस्था देख लें। कोई मूलभूत सुविधाओं की कमी है तो उसे समय से पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम के बाहर रजिस्टर रखा जाए ताकि जो भी लोग स्ट्रांग रूम में जाएं, उसमें विवरण अंकित कर सकें। स्ट्रांग रूम के अंदर किसी का भी मोबाइल नहीं जाएगा।
उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक सेंटरों में कर्मचारियों एवं अधिकारियों काे परिचय पत्र जारी किया जाए। परीक्षा के समय किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी व वॉयस रिकार्डर को भी चेक कर लेने को कहा। परीक्षा में किसी बच्चे की तबीयत खराब होती है तो जरूरत के अनुसार उसे स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाएं। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज में स्थापित मॉनीटरिंग सेल एवं सील किए गए कक्ष का निरीक्षण किया।
परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती
पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान ने कहा कि परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए कि गेट के अंदर कोई भी मोबाइल लेकर न जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी वाहन पेपर लाने व ले जाने का कार्य करते हैं, वह वाहन अपने निर्धारित स्थान पर ही रुकें।