फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Reciting Fatiha on father's grave, set himself on fire, died

Sitapur News: पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ खुद को लगाई आग, मौत

Fri, 19 May 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 19 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Reciting Fatiha on father's grave, set himself on fire, died
कब्रिस्तान में शव मिलने के बाद मौके पर जमा भीड़।
सदरपुर (सीतापुर)। काजीटोला निवासी एक युवक ने पिता की कब्र के पास फातिहा पढ़ने के बाद खुद पर डीजल छिड़ककर आग लगा ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसका शव कब्रिस्तान में अधजली हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


काजीटोला निवासी रफी अहमद (37) मुंबई में कपड़े बेचता था। रमजान में उसके पिता करीम खान की मौत हो गई थी। तब से वह घर पर ही रुका था। घर से कुछ ही दूर पर स्थित कब्रिस्तान में उसके पिता को दफनाया गया था। पिता की मौत के बाद से रफी अवसाद में था।
विज्ञापन

गुरुवार देर रात लगभग तीन बजे वह घर से निकल गया था। सुबह काफी देर तक वापस न आने पर तलाश की गई तो उसका अधजला शव कब्रिस्तान में करीम की कब्र के पास पड़ा मिला। मौके पर एक बोतल पड़ी थी, जिसमें कुछ डीजल था। पास ही माचिस भी पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब्र के आसपास कुछ खोदाई भी की गई थी और फातिहा पढ़ने में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री भी मौके पर पड़ी मिली। थानाध्यक्ष अजय रावत ने बताया कि खुदकुशी का मामला है। परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। रफी की पत्नी और बच्चे पिछले कुछ दिनों से मायके में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed