{"_id":"fee0cf4156ff16ce6b89a5d8f147a4e0","slug":"receive-promotions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिले पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिले पदोन्नति
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 24 Jul 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर पदोन्नति दिए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को विकास भवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। उसके बाद जिलाधिकारी को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने बैनर तले आयोजित धरने को संबोधित करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विभागीय कर्मचारी होने के नाते 50 प्रतिशत की पदोन्नति ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो सात अगस्त को पूरे प्रदेश के कर्मचारी लखनऊ में हुंकार रैली करेंगे।
विज्ञापन
अन्य वक्ताओं ने एकजुटता का आह्वान करते हुए मांग की कि सफाई कर्मचारियों को ग्राम प्रधान के नियंत्रण में रखा जाए, लेकिन मासिक पे-रोल पर हस्ताक्षर न करवाए जाएं, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के निजी अनुरोध पर अंतरजनपदीय स्थानांतरण का शासनादेश जारी किया जाए व पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह यादव, मंत्री सुधीर कुमार, देशराज, रामकिशोर, विमल किशोर, नत्थाराम, महेंद्र वर्मा, मुकेश मिश्रा, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।