{"_id":"61df2288b72e682d4952dbb9","slug":"rapidly-spreading-infection-64-found-positive-sitapur-news-lko6131921140","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी से फैल रहा संक्रमण, 64 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजी से फैल रहा संक्रमण, 64 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पर्चा खिड़की पर लगी मरीजों व तीमारदारों की लाइन। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में कोरोना की तीसरी लहर में बुधवार को एक दिन में सबसे अधिक 64 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें आठ बच्चे शामिल हैं। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 184 पहुंच गई है।
कोरोना संक्रमण जिले में तेजी से फैल रहा है। जिले में एक जनवरी से कोरोना के मामले आने शुरू हुए थे। शुरुआत में इनकी संख्या कम आई। चार दिनों से इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को पॉजिटिव केसों की संख्या ने अपने इस साल के सभी रिकार्ड तोड़ दिए। एक दिन में 64 केस सामने आए हैं। इन केसों में आठ बच्चें शामिल हैं। जिनकी उम्र 15 वर्ष से कम है। युवा, बुजुर्ग व महिलाएं संक्रमित हुई हैं। इतने अधिक केस आने से स्वास्थ्य महकमा भी चिंतित है। जिले में अब सक्रिय मामलों की संख्या 184 पहुंच गई है।
मरीजों को ऑक्सीजन की नहीं पड़ रही जरूरत
अगर जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों की बात की जाए तो इतने अधिक केस एक दिन में दूसरी लहर में आए थे। पिछले साल अप्रैल माह 2021 में 64 से अधिक केस एक ही दिन में आए थे। उस दौरान दूसरी लहर अपने पीक पर थी। लोगों को संक्रमित होने के बाद ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती थी। इस बार अप्रैल माह की तरह केस जरूर आए है लेकिन ऑक्सीजन की जरूरत मरीजों को नहीं महसूस हो रही है।
विज्ञापन
183 मरीज होम आइसोलेट
तीसरी लहर में मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की बहुत ही कम आवश्यकता पड़ रही है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि 183 मरीज होम आइसोलेट है। केवल एक मरीज लखनऊ में भर्ती है। इन मरीजों को विभाग की तरफ से दवाएं दी जा रही है। फोन के माध्यम से उनका हालचाल लिया जा रहा है। सभी की हालात में सुधार है। किसी को कोई दिक्कत नहीं है। बुखार व खांसी जैसी समस्या बनी हुई है।