फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Rape with a girl

मेला देखने गई बालिका से रेप

Wed, 06 Sep 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rape with a girl
rape

तालगांव में चार दिन पहले एक युवक ने मेला दिखाने के बहाने बालिका से दुष्कर्म किया। अब बच्ची की हालत में सुधार आने के बाद परिवार ने तालगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी बालिका (12) एक सितंबर को अपने मामा के गांव में मेला देखने गई थी। इसी बीच उसे गांव का ही भारत मिल गया। वह बालिका को बाइक पर बैठाकर मेला दिखाने लेकर चला गया। लौटते समय उसने धमकी देते हुए दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इससे बालिका की हालत बिगड़ गई। वारदात के बाद आरोपी बालिका को मुंह न खोलने की धमकी देता हुआ गांव लाया और उसे गांव में छोड़कर भाग गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि बालिका ने दर्द की शिकायत की, लेकिन आपबीती नहीं बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शायद वह आरोपी की धमकी से डरी हुई थी। बालिका का घर पर ही इलाज किया गया, इस बीच बालिका ने आपबीती बताते हुए जान जाने का डर बताया। जानकारी होने पर पीड़ित परिवार ने मंगलवार को तालगांव थाने में तहरीर दी है।


थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में भारत के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बालिका को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed