फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Rape attampt Teacher at school trying to rape

शिक्षिका से स्कूल में रेप की कोशिश

Fri, 01 Apr 2016 11:54 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rape attampt Teacher at school trying to rape
रेप - फोटो : DEMO Pics

रेउसा क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में तैनात सहायक अध्यापिका से साथी शिक्षक ने स्कूल परिसर में ही रेप का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


क्षिका का आरोप है कि शिक्षक ने पहले उसके मोबाइल पर अश्लील एसएमएस किए। विरोध करने पर उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि शिक्षिका को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन


मूलत: लखनऊ की निवासी एक शिक्षिका बतौर सहायक अध्यापक रेउसा क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में तैनात है। बिसवां से वह रोज स्कूल आती-जाती हैं। यहीं पर आगरा     निवासी शिक्षक धर्मेंद्र कुमार चौधरी बतौर सहायक अध्यापक तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 मार्च को यहां तैनात शिक्षिका ने एसपी बालेंदु भूषण सिंह व बीएसए को प्रार्थना पत्र देकर शिक्षक धर्मेंद्र कुमार चौधरी पर स्कूल परिसर में रेप के प्रयास का आरोप लगाया। उसके मुताबिक शिक्षक अक्सर अश्लील एसएमएस करता है। मना करने पर उसने कई बार छेड़खानी की भी की।


वहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। उधर, एसपी के निर्देश पर रेउसा पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ रेप के प्रयास समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसओ योगेंद्र सिंह का कहना है कि शिक्षिका को मेडिकल के लिए भेजा गया है। एसपी बालेंदु भूषण के मुताबिक शिक्षिका ने मोबाइल से भेजे गए अश्लील एसएमएस दिखाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed