फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Raja Todarmal was the father of revenue

राजस्व के जनक थे राजा टोडरमल

Tue, 09 Nov 2021 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Raja Todarmal was the father of revenue
सीतापुर में राजा टोडरमल पार्क में जयंती पर बोलते अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। समय के साथ सभी को महापुरुषों को याद रखना चाहिए। महापुरुष हमारे आदर्श हैं। पीढ़ियों को भी इसका ज्ञान होना बहुत जरूरी है। ये बातें सोमवार को अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने कहीं। वे राजा टोडरमल की 432वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राजा टोडरमल पार्क में उन्होंने कहा कि राजा टोडरमल राजस्व के जनक थे।
विज्ञापन

टोडरमल टंडन की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्होंने सभी से अपील किया कि महापुरुषों को जरूर याद रखें। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने मंच पर मौजूद सभी जनों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि खतौनी निकालने के लिए अब ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध हो गई है।
विज्ञापन

कोई भी व्यक्ति अपनी खतौनी डाउनलोड कर सकता है। कार्यक्रम का संचालन राजा टोडरमल समिति के संस्थापक अध्यक्ष संजय पुरी ने किया। लहरपुर संवाद के अनुसार, भू पैमाइश के जनक नगर लहरपुर के गौरव राजा टोडरमल की 432वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें क्षेत्र में जगह-जगह श्रद्धा पूर्वक नमन किया गया। उनके द्वारा बसाए गए राजापुर गांव में विशेष पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में पालिका कर्मियों और सभासदों ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। नगर के खतराना चौराहे पर भव्य कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।

लहरपुर के निवासी थे राजा टोडरमल
मुख्य कार्यक्रम तहसील परिसर में हुआ। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि चार सौ वर्ष पूर्व उनके द्वारा बनाया पैमाना आज भी प्रासंगिक है। हम सबके लिए यह गौरव की बात है, ऐतिहासिक पुरुष राजा टोडरमल लहरपुर के निवासी थे। तहसीलदार मदन मोहन वर्मा, संजय पुरी, सन्तोष कुमार कश्यप, उमेश मेहरोत्रा, सभासद सौरभ पुरी, मयंक टंडन, अनुज मेहरोत्रा, धर्मेंद्र बाजपेयी, राम सागर कश्यप, रामविलास कश्यप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed