फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Rain water harvesting system made worth Rs 3.18 lakh fails in rain

Sitapur News: 3.18 लाख से तैयार रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बारिश में फेल

Sat, 06 Jul 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 06 Jul 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Rain water harvesting system made worth Rs 3.18 lakh fails in rain
मास्टरबाग। भूजल को रिचार्ज करने व बारिश के जल का संचयन करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम सरकारी भवनों पर स्थापित किए गए हैं। इसी के तहत बिसवां विकास खंड के पीएचसी शिवथाना भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को वित्तीय वर्ष 2022-23 में 464 वर्ग मीटर में 3.18 लाख रुपये की लागत से लगाया गया था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि अभी इस सिस्टम को स्थापित हुए दो वर्ष भी नहीं हुए हैं। यह कई स्थानों से टूट गया है। जबकि इसका भुगतान कर दिया गया है। इस सिस्टम में पानी सहेजने के लिए बनाए गए चैंबरों की ईंटें उखड़ गईं हैं। मुख्य स्थान की पाइप लाइन भी बंद हैं। ऐसे में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के माध्यम से संरक्षित होने वाला पानी भूजल को रिचार्ज करने के स्थान पर बह जा रहा है।
विज्ञापन

अनुरक्षण मद से होगा दुरुस्तीकरण
इस रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद अनुरक्षण मद से इसे दुुरुस्त कराएंगे।
- संदीप कुमार, सहायक अभियंता लघु सिंचाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed