{"_id":"6ab817195c52ad0f7d089cf8","slug":"rain-leads-to-a-deserted-scene-at-samadhan-diwas-sitapur-news-c-102-1-slko1037-164689-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बारिश से समाधान दिवस पर दिखा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बारिश से समाधान दिवस पर दिखा सन्नाटा
Sun, 27 Sep 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के विभिन्न पुलिस थानों में शनिवार को प्रस्तावित थाना समाधान दिवस बारिश की भेंट चढ़ गया। तेज बारिश के कारण थानों में सुनवाई के लिए किए गए इंतजाम के बावजूद दोपहर दो बजे तक एक भी फारियादी नहीं पहुंचा। इस दौरान थानों में मौजूद पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी फरियादियों का इंतजार करते रहे।
जिले में सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण दोपहर दो बजे तक एक भी फरियादी अपनी शिकायत लेकर थाने नहीं पहुंचा। ऐसे में समाधान दिवस के लिए तैयार थाने का शिकायत कक्ष पूरे समय खाली रहा। झरेखापुर के कोतवाली देहात में समाधान दिवस के दौरान आम दिनों की तरह फरियादियों की भीड़ और शिकायतें सुनने का सिलसिला नजर नहीं आया। बारिश के चलते लोगों ने थाने तक पहुंचने के बजाय घरों में रहना ही उचित समझा। इससे थाना समाधान दिवस औपचारिकता बनकर रह गया। (संवाद)