फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Raids on kimam businessman's house and factory

Sitapur News: किमाम व्यवसायी के घर व फैक्ट्री पर छापा

Fri, 13 Jan 2023 07:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Raids on kimam businessman's house and factory
बिसवां (सीतापुर)। शहर के एक प्रमुख किमाम व्यवसायी के घर व फैक्ट्री पर गुरुवार को आयकर विभाग व जीएसटी की संयुक्त टीम ने छापा मारा कर सघन जांच पड़ताल की। कानपुर व लखनऊ से आई टीम की इस कार्रवाई की भनक स्थानीय प्रशासन व पुलिस तक को नही लग सकी। करीब आठ घंटे तक चली गहन पड़ताल के बाद जांच टीम यहां से अपने साथ कई अहम दस्तावेज ले कर वापस लौट गई। जांच टीम में शामिल अफसरों ने इस मामले में पूरी तरह चुप्पी साधे रखी।
विज्ञापन

बिसवां कोतवाली क्षेत्र में किमाम व्यवसायी सरताज अहमद के जहांगीराबाद रोड स्थित आवास तथा रामाभारी व कमियापुर स्थित फैक्ट्री पर गुरुवार सुबह 10 बजे इनकम टैक्स व जीएसटी की संयुक्त टीम एक साथ कार्रवाई को पहुंची। इसकी खबर फैलते ही कारोबारियों में हड़कंप मच गया। सभी इसे लेकर एक दूसरे से जानकारी जुटाने में जुटे दिखे। जांच के दौरान टीम के सदस्यों ने कारोबारी के आवास व फैक्ट्री पर किसी के भी अंदर से बाहर आने व बाहर से अंदर जाने पर पूरी रोक लगाए रखी। एसडीएम पीएल मौर्य व कोतवाल अनिल कुमार के मुताबिक छापेमारी के बारे में उन्हें भी कोई सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार कानपुर व लखनऊ से दस गाड़ियों में आई दोनों विभागों के अफसरों की संयुक्त टीम ने सुबह से लेकर शाम छह बजे तक कारोबारी के आवास व फैक्ट्री पर जांच पड़ताल कर वित्तीय लेनदेन के साथ ही स्टॉक की खरीद व इसके भंडारण से जुड़े दस्तावेजों को गहनता से परखा। जांच के बाद वापस जाते समय टीम कारोबारी से जुड़े कई अहम दस्तावेज भी अपने साथ जांच के लिए ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed