{"_id":"592c62744f1c1ba915bdbc4f","slug":"raid-on-two-petrol-pumps-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पेट्रोल पंपों पर पड़े छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पेट्रोल पंपों पर पड़े छापे
Amarujala Bureau
Updated Mon, 29 May 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
petrol pump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली तहसील क्षेत्र में सोमवार को प्रशासन की टीम ने दो पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की। अधिकारियों व इंजीनियरों की टीम ने काफी जांच पड़ताल की, लेकिन उन्हें पंपों पर किसी भी तरह की खामी नहीं मिली। जिसके बाद पंप संचालकों को क्लीन चिट दे दी गई।
विज्ञापन
एसडीएम शेरी, बांट माप वरिष्ठ निरीक्षक मुकुल उपाध्याय, पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार ने ऑयल कंपनियों के अधिकारियों व इंजीनियरों के साथ चौड़िया स्थित किसान शक्ति केंद्र पेट्रोल पंप पर छापेमारी की।
विज्ञापन
यहां पर अधिकारियों की टीम ने लीटर में तेल नाप कर देखा। वहीं पैनल खोलकर मशीनों के पुर्जे चेक किए। टीम चिप की तलाश कर रही थी, लेकिन कोई चिप नजर नहीं आई। जिसके बाद अधिकारियों ने पंप संचालक को क्लीन चिट दे दी।
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने किरतापुर के निकट एनआरएल पेट्रोल पंप पर छापेमारी की। यहां भी करीब दो घंटे तक टीम जांच करती रही,लेकिन उनके हाथ कोई खास सफलता नहीं लगी। यहां भी पंप संचालक को क्लीन चिट दे दी गई।