फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Raid Maar 124 Tin Refined Seal

Sitapur News: छापा मार 124 टिन रिफाइंड सील

Wed, 08 Nov 2023 09:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 08 Nov 2023 09:23 PM IST
विज्ञापन
Raid Maar 124 Tin Refined Seal
सीतापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को बाजार में बिकने के लिए रखा 124 टिन रिफाइंड सील कर दिया। इसकी कीमत करीब 1.61 लाख रुपये बताई जा रही है। मिलावटी होने की आशंका पर रिफाइंड के नमूने भी भरे गए हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय अभय कुमार सिंह ने नेतृत्व में टीम ने शहर के मन्नी चौराहा स्थित जीशान ट्रेडर्स के यहां पर छापा मारा गया। यहां पर भारी मात्रा में रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल रखा हुआ था। लेकिन टिन पर किसी भी कंपनी का कोई रैपर नहीं था। सादे पीपों में तेल भरा हुआ था। मिलावट की आशंका पर टीम ने 124 टिन को सील कर दिया। इस तेल की बाजार में कीमत करीब 1.61 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

अभय कुमार सिंह ने बताया कि व्यापारी कोई पुख्ता कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद एक टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया सरायं मलुही में एसडी कंपनी में छापा मारा। मिलावट की आशंका पर नमकीन व बेसन का नमूना भरा। प्रकाश फूड वर्क से नमकीन का नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट अमृता सिंह की अगुवाई में लालबाग बाजार की खोया मंडी में छापा मारा गया। यहां से दो नमूने संग्रहित किए। चुंगी चौकी के महेश स्वीट्स हाउस का निरीक्षण किया। रसोईघर में गंदगी मिली। यहां पर साफ सफाई में सुधार के लिए नोटिस दिया गया। गुलाब जामुन का एक नमूना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed