फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   raid in hospital

छापे में 16 घंटे खंगाले दस्तावेज, 26 लाख की पकड़ी आयकर चोरी

Fri, 09 Aug 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
raid in hospital
सीतापुर। आयकर विभाग की टीम ने शहर के आयुष्मान हॉस्पिटल समेत मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर करीब 16 घंटे तक दस्तावेज खंगाले। टीम ने व्यापारिक लेेखा-जोखा की जांच में 26 लाख की आयकर चोरी पाई। विभाग अब इनसे करीब आठ लाख रुपये आयकर वसूल करेगा। टीम ने नोटिस जारी कर 16 अगस्त को आयकर दफ्तर में तलब किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आयकर चोरी के खिलाफ विभाग ने अभियान छेड़ रखा है। इसके तहत आयकर विभाग बरेली के प्रधान आयुक्त शिशिर अग्रवाल ने शहर के आयुष्मान हॉस्पिटल पर छापा मारने के निर्देश दिए थे। इस पर अपर आयुक्त आरके विश्वकर्मा की अगुवाई में सीतापुर के डिप्टी कमिश्नर आरआरएल शुक्ल, आयकर अधिकारी रमेश सिंह, आयकर निरीक्षक प्रफुल्ल वर्मा, प्रशांत कुमार, शिवदीप सिंह, कृष्ण कुमार सिंह व अंकुर पांडेय आदि की टीम ने गुरुवार को शहर के आयुष्मान हॉस्पिटल व मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दिन दोपहर साढ़े बारह बजे आयकर विभाग की टीम हॉस्पिटल में दाखिल हुई थी। बाद में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामों के बीच टीम ने हॉस्पिटल व मेडिकल स्टोर की जांच शुरू की।
विज्ञापन

तकरीबन सोलह घंटे चली इस जांच में सभी प्रतिष्ठानों पर व्यापारिक लेखा-जोखा खंगाला। जांच के दौरान टीम ने हॉस्पिटल आने वाले व भर्ती मरीजों की संख्या में भिन्नता पाई। रजिस्टर पर वास्तविक संख्या से कम अंकन पाया। फीस भी कम दर्ज की गई मिली। तमाम गड़बड़ियां मिलने पर टीम ने बही खाता व बिल बाउचर सीज कर दिए। जांच में टीम द्वारा करीब 26 लाख की सालाना आयकर चोरी पकड़ी गई। आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जांच में सत्रह लाख रुपये हॉस्पिटल व नौ लाख रुपये मेडिकल स्टोर में आयकर चोरी पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से फर्म संचालकों को नोटिस दिया गया है। संबंधित को सोलह अगस्त को आयकर विभाग के दफ्तर में बुलाया गया है। पकड़ी गई 26 लाख की आयकर चोरी के मामले में उन्हें करीब आठ लाख रुपये आयकर चुकता करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed