फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Rahul hugged Priyanka and said, see how brave my sister is

प्रियंका को गले लगा बोले राहुल...देखिए मेरी बहन कितनी बहादुर

Thu, 07 Oct 2021 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rahul hugged Priyanka and said, see how brave my sister is
सीतापुर में लखीमपुर खीरी जाती होती प्रियंका गांधी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। टिकटिक करतीं घड़ी की सुईंया बुधवार शाम को 05:03 बजा रहीं थीं, इसी बीच राहुल गांधी कार से पीएसी कैंपस में पहुंचते हैं। गेट पर ही उनका स्वागत होता है। घंटों से इंतजार कर रहीं बहन प्रियंका गांधी से मिलने के लिए राहुल लंबे पांव आगे बढ़ते हैं। कैंपस में मौजूद अफसर और नेता प्रियंका गांधी जिस कमरे में रुकी थी, उस ओर राहुल गांधी को इशारा किया जाता है।
विज्ञापन

इशारा मिलते ही कुछ पलों के भीतर राहुल अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के सामने होते हैं। जिस भाई का बहन घंटों से इंतजार कर रहीं थी, उसे सामने देख खुशी का ठिकाना नहीं रहा। राहुल गांधी बिना देरी किए हुए बहन प्रियंका को गले लगाते हैं...। पीठ थपथपाते हैं...शाबाशी देते हैं और यहां पर मौजूद अपने नेताओं के सामने कहते हैं कि देखिए मेेेरी बहन कितनी बहादुर है।
विज्ञापन

सभी नेता सिर हिलाकर हां में जवाब देते हुए जिस मजबूती के साथ प्रियंका गांधी ने लखीमपुर की घटना के बाद आवाज बुलंद की, उसके लिए उनके नेताओं ने भी काफी सराहना की। बताते हैं कि काफी देर तक राहुल गांधी ने प्रियंका की तारीफों के पुल बांधकर उनका हौसला और बढ़ाया, इससे प्रियंका गांधी काफी गदगद हो गईं। तीन दिनों तक उन्होंने जो मेहनत की, उसकी तारीफ सुनकर चेहरे पर मुस्कान तैर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्यार, सम्मान, हौसला...शाबाशी से चेहरे पर तैरी मुस्कान
तीन दिनों तक पीएसी कैंपस में रहने वाली प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल और बाकी नेताओं से तारीफ सुनकर काफी देर तक खुश नजर आईं। यह हम नहीं खुद अपने भाई और नेताओं के साथ पीएसी कैंपस से कार में सवार होकर जाते समय उनके चेहरे की हंसी खुद बता रही थी। ऐसे में इस खुशी के पीछे कहीं न कहीं अपनों की ओर मिला प्यार, सम्मान, हौसला और शाबाशी है। तीन दिन की मेहनत की खुशी साफ झलक रही थी।
पीएसी कैंपस में आने के बाद राहुल गांधी ने बहन प्रियंका के साथ करीब एक घंटे से अधिक का वक्त बिताया। इतनी देर तक दोनों में लंबी बातचीत हुई। प्रियंका ने किसानों को लेकर सरकार को घेरने का जो बिगुल फूंका, इसे कैसे बरकरार रखा जाए ? आगे क्या करना है, कैसे करना है, किस रणनीति के तहत आगे बढ़ना है ? सूत्र बताते हैं कि इसी पर एक घंटे तक दोनों लोगों की मंत्रणा हुई।

साए की तरह आगे-पीछे लगे रहते थे वर्दीधारी
पीएसी कैंपस में रह रहे लोगों के बाहर निकलते ही सुरक्षा में मौजूद पुलिसकर्मी साए की तरह पीछे लग जाते थे। अंदर बंद कौन नेता क्या कर रहा है, इस पर सुरक्षाकर्मी पूरी नजर रखते थे। सूत्रों का कहना है कि गेस्ट में रखे सभी नेताओं पर पूरी नजर रखी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed