फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   QR code will be installed on e-rickshaws, the municipality will decide the route

Sitapur News: ई रिक्शों पर लगेगा क्यूआर कोड, नगर पालिका तय करेगी रूट

Wed, 10 Dec 2025 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 10 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
QR code will be installed on e-rickshaws, the municipality will decide the route
महमूदाबाद (सीतापुर)। नगर में ई-रिक्शों का संचालन अब पालिका प्रशासन की देखरेख में होगा। इसके लिए नगर पालिका की ओर से ई-रिक्शों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। ई रिक्शों के संचालन का रूट भी पालिका प्रशासन ने तय करना शुरू कर दिया है। इसके बाद नगर पालिका सभी ई रिक्शों पर क्यूआर कोड लगाएगी। क्यूआर कोड स्कैन करने पर ई रिक्शा व उसके चालक का पूरा ब्योरा और वर्तमान लोकेशन मोबाइल पर देखी जा सकेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका महमूदाबाद में ई-रिक्शाें की संख्या बढ़ती जा रही है। सैकड़ों की तादाद में रिक्शे सड़कों पर बेतरतीब तरीके से दौड़ रहे हैं। इससे पूरे नगर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। बस स्टेशन, रामकुंड चैराहा, सिधौली क्राॅसिंग व तहसील मार्ग समेत पूरे नगर की सड़कों पर ई रिक्शों का मनमाने ढंग से संचालन किया जा रहा है। प्रशासन के पास इसे लेकर लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन ने ई रिक्शाें के बेतरतीब संचालन पर अंकुश लगाने के लिए यह नई व्यवस्था बनाई है।
विज्ञापन


क्यूआर कोड से होगी पहचान
ई रिक्शे पर क्यूआर कोड लगाने का फैसला यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। क्यूआर कोड में ई रिक्शा का नंबर, चेसिस नंबर, निर्माता कंपनी, बीमा व आरसी इत्यादि का ब्योरा दर्ज रहेगा। इसी क्यूआर कोड के अंदर रिक्शा चालक का फोटोयुक्त पहचान पत्र भी होगा। कोई भी व्यक्ति मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर ई रिक्शे का पूरा विवरण प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचीबद्ध किए जा रहे ई रिक्शे, तय होंगे रूट
पालिका प्रशासन ने नगर पालिका कार्यालय में ई रिक्शों को सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी ई रिक्शा चालकों को एक फॉर्म दिया जा रहा है। इसमें उनको अपना विवरण भरने के साथ ही रिक्शे की आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पहचान पत्र, बीमा, स्वामित्व प्रमाणपत्र आदि कागजात जमा करने होंगे। इसके बाद पालिका सभी रिक्शों पर रंग के आधार पर पट्टी लगाएगी। कलर के हिसाब से रूट चार्ट तैयार किया जाएगा।



रंग के हिसाब से तय होगा रूट
जिलाधिकारी के निर्देश यह नई व्यवस्था बनाई गई है। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत क्यूआर कोड लगाया जाएगा। ई रिक्शों के रूट उन्हें उपलब्ध कराए गए रंग के हिसाब से तय किए जाएंगे। इस संबंध में तहसील प्रशासन से भी वार्ता की गई है।

- नीलम चैधरी, ईओ महमूदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed