{"_id":"654a6d728528ddad250cdc66","slug":"purnima-first-in-badminton-and-mehndi-sitapur-news-c-102-1-slko1053-5143-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पूर्णिमा बैडमिंटन व मेहंदी में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पूर्णिमा बैडमिंटन व मेहंदी में प्रथम
Tue, 07 Nov 2023 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 07 Nov 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ हूमैनिटीज साइंस एंड टेक्नोलॉजी में स्वच्छता पखवाड़े के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। बैडमिंटन, रंगोली, मेहंदी, पोस्टर प्रेजेंटेशन मेमोरी टेस्ट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कॉलेज की छात्राओं की ओर से एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल राउंड हुआ। जिसमें प्रथम स्थान पर पूर्णिमा व मंतशा द्वितीय स्थान पर रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में पूर्णिमा सिंह ने प्रथम स्थान, वर्षा बानो ने द्वितीय और अक्सा नूर ने तृतीय स्थान पाया। रंगोली प्रतियोगिता में प्राची सिंह प्रथम, शालू सिंह व फातिमा जेहरा ने द्वितीय स्थान, रचना सिंह, लकी देवी, सुष्मिता सिंह, रचना भारती ने तृतीय स्थान पाया।
पोस्टर प्रतियोगिता में शिल्पी सिंह प्रथम रहीं। लघु फिल्म द्वारा दृश्य स्मरण शक्ति प्रतियोगिता हुई। जिसमें आयुष वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शालू सिंह ने द्वितीय स्थान व मनजीत जायसवाल तृतीय रहीं। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. विभा मिश्रा, उप प्राचार्या डॉ. नीति श्रीवास्तव, डॉ. देविका जौहरी, डॉ. नमिता आदि मौजूद रहे।