फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Protocol denied fierce Adhycsha

प्रोटोकाल न मिलने पर भड़के अध्यक्ष

Sat, 25 Jul 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sat, 25 Jul 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश नियंत्रण बोर्ड महिला एवं बाल विकास के अध्यक्ष कमर आलम शुक्रवार को जिले में आए थे। प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर निरीक्षण गृह में डीपीओ को जिम्मेदारी सौंपी थी। निर्धारित समय करीब 12 बजे अध्यक्ष तो गेस्ट हाऊस पहुंच गए, लेकिन डीपीओ सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अमला नदारद था। इससे नाराज अध्यक्ष ने डीएम से शिकायत दर्ज करायी।
डीएम सूर्यपाल गंगवार ने इसे गंभीरता से लेकर तत्काल डिप्टी कलेक्टर मनोज पांडे को गेस्ट हाऊस भेजा, फिर भी अध्यक्ष का गुस्सा शांत नही हुआ। नाराजगी देख सीडीओ सहित अन्य अफसर भी गेस्ट हाऊस पहुंचे और उनके गुस्से को शांत किया।
विज्ञापन

सीडीओ शिवेन्दु कुमार सिंह ने बताया कि यह गंभीर लापरवाही का मामला है। इस मामले में डीपीओ से स्पष्टीकरण व जवाब मांगा गया है, जवाब मिलने के बाद प्रतिकूल प्रविष्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपस में भिडे़ अफसर
अध्यक्ष के विभाग को लेकरगेस्ट हाउस में ही जिला कार्यक्रम अधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी आपस में भिड़ गए। प्रोबेशन अफसर का तर्क था कि जारी प्रोटोकाल में कार्यक्रम अफसर की ड्यूटी लगाई गई थी और कार्यक्रम अफसर का तर्क था कि मंत्री का विभाग प्राबेशन अफसर का है। सार्वजनिक स्थान पर इस भिड़ंत को लेकर सीडीओ ने दोनों अफसरों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed