फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Protest with patients in Collectorate

अस्पताल में भर्ती मरीज को उठा ले गए कलेक्ट्रेट

Fri, 02 Dec 2016 11:24 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 02 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Protest with patients in Collectorate
protest

जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज नंदू यादव के भाई कल्लू को गुरुवार रात वहीं के कर्मचारियों के पीट दिया। इस मामले की खबर लगते ही मौके पर भाजपा नेता साकेत मिश्र अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंच गए और भर्ती मरीज को जबरन स्ट्रेचर पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए।

विज्ञापन


गंभीर रूप से जख्मी मरीज को दो घंटे तक खुले रखा गया। इससे मरीज की जान पर बन सकती थी। जबकि पीड़ित के परिवारीजनों का कहना था कि उसका ढंग से इलाज भी नहीं किया जा रहा है। उल्टे पीड़ित के भाई संग मारपीट भी की गई।
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंचे एडीएम ने पीड़ित पक्ष से वार्ता कर उसे फिर से अस्पताल में भर्ती कराया। एडीएम ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। उधर, अस्पताल प्रशासन का आरोप है कि महज राजनीति के लिए अस्पताल में भर्ती मरीज को चिकित्सक की सलाह के बगैर जबरन उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे मरीज की जान को खतरा भी हो सकता था। अस्पताल प्रशासन ने इस संबंध में तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने भाजपा नेता पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

रामकोट के ग्राम शंकरपुर निवासी नंदू यादव (26) पिछले कुछ दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती था। नंदू यादव का आरोप है कि उसके जख्मों में दर्द हो रहा था। भाई कल्लू इमरजेंसी गया था, उसी दौरान इमरजेंसी में मौजूद कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।

शुक्रवार को इस मामले को लेकर भाजपा नेता साकेत मिश्र समर्थकों संग जिला अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद यहां भर्ती मरीज नंदू को जबरन स्ट्रेचर पर लादकर सीधे कलेक्ट्रेट पहुंच गए। भाजपा नेता का कहना था कि जिला अस्पताल में अराजकता का माहौल है।

मरीज ने भी अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ढंग से इलाज न करने की बात कही। मरीज की शिकायत पर मौके पर पहुंचे एडीएम आरके तिवारी ने जांच के आदेश दिए हैं। एडीएम ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जबकि अस्पताल प्रशासन ने भाजपा नेता पर मरीज की जान जोखिम में डालने का आरोप लगाया है।

डिप्टी सीएमएस एके शुक्ला का कहना है कि मरीज की हालत बेहद गंभीर है। उसे लखनऊ रेफर किया जा चुका है। यहां पर उसका इलाज संभव नहीं है। इसके बावजूद परिवार उस मरीज का इलाज यहीं कराना चाह रहा है। भाजपा नेता ने गंभीर रोगी को बगैर डॉक्टरों की सलाह के बेड से उठा लिया और उसे लेकर अस्पताल से लेकर चले गए।

करीब दो घंटे तक मरीज बाहर रहा। इससे उसकी जान भी जा सकती थी। उसे सड़कों पर घुमाया गया। इससे संक्रमण का खतरा हो सकता था। पूरे प्रकरण को लेकर भाजपा नेता के खिलाफ तहरीर दी गई है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि नंदू के भाई से मारपीट की जो बात कही जा रही है, वह अस्पताल परिसर में नहीं हुई। न ही मरीज के घरवालों ने इस संबंध में कोई प्रार्थना पत्र दिया है और न ही पुलिस में शिकायत की है। 


अस्पताल प्रशासन की तहरीर के आधार पर भाजपा नेता पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाना व किसी के जीवन को खतरे में डालने समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
परशुराम सिंह, प्रभारी निरीक्षक   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed