{"_id":"5f5e4a798ebc3e5e490ff22f","slug":"protest-sitapur-news-lko5399861192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जेदारी का विवाद बढ़ा, सैकड़ों समर्थकों के साथ थाने पहुंचे बजरंग मुनि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जेदारी का विवाद बढ़ा, सैकड़ों समर्थकों के साथ थाने पहुंचे बजरंग मुनि
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में उदासीन संप्रदाय की बड़ी संगत की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर चल रहा विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को संगत के महंत बजरंग मुनि सैकड़ों लोगों के साथ थाने पहुंचे और उन्होंने अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही भाजपा नेता साकेत मिश्रा के खिलाफ भी उन्होंने मोर्चा खोल दिया है।
शनिवार को भाजपा नेता साकेत मिश्रा के नेतृत्व में कई दर्जन लोग थाने पहुंचे थे। इन लोगों ने थाने में प्रदर्शन कर संगत के महंत बजरंग मुनि पर लोगों से जबरन जमीन व मकान खाली कराने का आरोप लगाया था। इसी सिलसिले में रविवार को सैकड़ों लोग बड़ी संगत के महंत बजरंग मुनि के पास पहुंचे। उन लोगों को सूचना मिली थी, कि बजरंग मुनि के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज हुआ है, लेकिन जब उन लोगों ने बजरंग मुनि से मुलाकात कर जानकारी ली तो पता चला यह सिर्फ अफवाह है। उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
इस मामले में बजरंग मुनि सैकड़ों लोगों के साथ खैराबाद थाने पहुंचे और वहां एक प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें अवैध कब्जेदरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही उन्होंने भाजपा नेता साकेत मिश्रा के खिलाफ भी मोर्चा खोला है। उन्होंने उन्हें पार्टी से निकाले जाने की मांग की है। थाने में उनका प्रार्थना पत्र ले लिया गया। पुलिस ने उन्हें आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करा दिया। इसके बाद वह अपने समर्थकों के साथ वापस चले गए।