फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   protest of lekhpals

लेखपालों ने तहसीलों में शुरू किया धरना-प्रदर्शन

Wed, 11 Dec 2019 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
protest of lekhpals
सीतापुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर समूूचे जिले के लेखपाल मंगलवार से हड़ताल पर चले गए है। इनके हड़ताल पर जाने से सभी तहसीलों में राजस्व कार्य पूरी तरह से ठप हो गए। जिस कारण दूरदराज से आए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, हड़ताली लेखपालों ने तहसीलों में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और वहीं पर धरना दिया। यह धरना प्रदर्शन आगामी 12 दिसंबर तक तहसीलों में अनवरत चलेगा। जबकि 13 से 26 दिसंबर तक सभी लेखपाल जिला मुख्यालय पर धरना देंगे।
विज्ञापन

मालूम हो कि एसीपी विसंगति, वेतन उच्चीकरण, पेंशन विसंगति समेत आदि लेखपालों की काफी समय से लंबित हैं। बावजूद इसके उनकी मांगें अब तक पूरी नहीं हो सकी है। जिस कारण लेखपालों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जबकि संगठन द्वारा लगातार आवाज भी बुलंद की जा रही है। लेकिन सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने से खफा प्रांतीय नेतृत्व ने प्रदेश व्यापी आंदोलन का एलान किया है। संगठन आह्वान पर मंगलवार को सीतापुर जिले में रोजाना की तरह लेखपाल आफिस पहुंचे मगर किसी ने भी कार्य नहीं किया। सभी ने कार्य बहिष्कार किया। बाद हड़ताली लेखपालों ने अपनी-अपनी तहसीलों पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया।
तहसील सदर में प्रदर्शन के दौरान लेखपाल संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओंकार तिवारी ने कहा कि काफी समय से संघ की जायज मांगों को शासन पूर्ण नहीं कर रहा है। इससे संवर्ग का काफी नुकसान हो रहा है। शीघ्र मांगे न पूर्ण किए जाने पर चरणबद्ध ढंग से आंदोलन जारी रहेगा।
तहसील अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा, मंत्री राकेश बहादुर सिंह, वीरेन्द्र बलिया, अभिषेक मिश्र, दीपराज सुमन, श्रंखला, नीतू यादव, नेहा दुबे, मेराज खान, मनोज श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, जेबा खान, प्रीती पाल, मनोज दुबे, राम किशोर गुप्ता आदि लेखपाल मौजूद रहे।
महमूदाबाद में जिलाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने कहा कि शासन की हठधर्मिता से जायज मांगों के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। सभी को एकजुटता से आंदोलन में शरीक होने का आवाहन किया। जिला मंत्री राधेश्याम यादव ने तहसील सिधौली में कहा कि शासन अनावश्यक रूप से मांगों के लटकाए हुए है।
इससे साथियों का बहुत नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि सभी साथी 12 दिसंबर तक तहसीलों में धरने देंगे। 13 से 26 दिसंबर तक जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान पूर्ण कार्य बहिष्कार रहेगा। लहरपुर में लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता विजेंद्र कुमार वर्मा ने की।
धरना प्रदर्शन को संघ के अध्यक्ष प्रदीप वर्मा, शिष्य कुमार, अवध यादव, श्रीओम, विशाल सोनकर व गौरी शंकर ने भी संबोधित किया। इसी प्रकार बिसवां में उप मंत्री सुरेश कुमार एवं तहसील मिश्रिख में कनिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद सिंह ने धरने का नेतृत्व किया।

सभी तहसीलों में शाम चार बजे तक धरना चला। इस दौरान लेखपालों ने संघ की मांगों का उल्लेख करते हुए इन्हेें शीघ्र पूर्ण करने की शासन से मांग की है। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन को जारी रखने का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed