{"_id":"58bef13f4f1c1b6d43dc595c","slug":"protest-for-currency","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान न होने पर भड़के, बैंक कर्मियों को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान न होने पर भड़के, बैंक कर्मियों को बनाया बंधक
Amarujala Bureau
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
- फोटो : SBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुगतान न मिलने से नाराज खाताधारकों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने तंबौर-लहरपुर मार्ग जाम कर दिया। इसके बाद बैंक में ताला डाल कर्मचारियों को बंधक बना लिया।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद बैंक का ताला खोला जा सका। मामला इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की लालपुर बाजार का है।
बताते हैं कि मंगलवार को जब खाताधारक बैंक शाखा पहुंचे तो कर्मचारियों ने कैश न होने पर बाद में भुगतान करने की बात कही। यह सुनते ही लोग भड़क गए और लहरपुर-तंबौर मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद नाराज लोगों ने बैंक में ताला जड़ दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। इससे बैंक कर्मी कार्यालय में ही कैद रहे। फंसे कर्मचारियों ने 100-नंबर डायल कर किसी तरह पुलिस से मदद मांगी। थोड़ी ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन लोग भुगतान मिलने पर ही ताला खोलने पर अड़ गए। कुछ देर बाद बैंक कर्मियों की ओर से भुगतान मिलने का आश्वासन पाकर लोग शांत हुए और ताला खोला। करीब एक घंटे के प्रदर्शन के बाद किसी तरह स्थिति सामान्य हो सकी। प्रदर्शन के कारण इस मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा।