{"_id":"586d34524f1c1bdd69158fe9","slug":"protest-against-bsnl","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज बीएसएनएल उपभोक्ताओं ने घेरा एक्सचेंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज बीएसएनएल उपभोक्ताओं ने घेरा एक्सचेंज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल का दफ्तर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओएफसी कटने से क्षेत्र में बीएसएनएल सेवाएं पिछले चार दिन से ठप हैं। इससे नाराज उपभोक्ता बुधवार को भड़क गए बीएसएनएल एक्सचेंज को घेर लिया। कई घंटों तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। यहां पहली जनवरी को ओएफसी कट गई थी। नेटवर्क ठप होने से सरकारी कार्यालयों में कामकाज भी बाधित चल रहा है।
विज्ञापन
मास्टरबाग-कमलापुर मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान जसमंडा गांव के समीप पहली जनवरी को ओएफसी कट गई थी। इससे यहां की संचार सेवाएं बाधित हो गईं थीं। यही नहीं बीएसएनएल के सेलफोन शोपीस बन गए थे। यही नहीं इंटरनेट सेवा भी ठप हो गई थी। जिस कारण सरकारी कार्यालयों में ऑनलाइन कामकाज बाधित हो गया था।
विज्ञापन
ओएफसी कटने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई थी। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गई। पिछले चार दिनों से बाधित संचार सेवाओं से नाराज उपभोक्ता बुधवार को कमलापुर एक्सचेेंज पहुंचे और एकत्रित होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उपभोक्ता कैलाश चंद, रमेश व ऋषि मिश्रा ने कहा कि लगातार बैंक आ रहे हैं पर सर्वर डाउन बता दिया जाता है। पूरा दिन इंतजार करने के बाद वापस हो जाता हूं। जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से आमजन परेशान है।
उधर, बीएसएनएल के जिला प्रबंधक पंकज श्रीवास्तव का कहना है कि क्षेत्र में ओएफसी केबल कट गई थी। बुधवार दोपहर को क्षतिग्रस्त केबल की मरम्मत कराकर उसे ठीक करा दिया गया है। बाधित संचार सेवा की बहाली कर दी गई है।