{"_id":"5987484b4f1c1b931e8b46be","slug":"primary-school-farhaha-most-clean-in-disstrict","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय फरिहा जिले में सबसे स्वच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालय फरिहा जिले में सबसे स्वच्छ
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यस्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2016 के लिए पिसावां विकासखंड का प्राथमिक विद्यालय फरिहा का चयन हुआ है। इस विद्यालय में प्रधानाध्यापक ने स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया है। पूरा परिसर स्वच्छता से परिपूर्ण है। अब इस विद्यालय द्वारा स्वच्छता के लिए अपनाने गए तौर तरीकों का राज्य व केंद्र स्तर पर प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। इसको लेकर शासन ने निर्देश जारी किए है।
विज्ञापन
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के तहत जनपद के एकलौते विद्यालय फरिहा का चयन हुआ है। यहां परिसर में पेड़ पौधे लगे हुए हैं। रोजाना कक्षों की सफाई होती है। बच्चे रोजाना हाथ धुलकर ही भोजन करते है। साफ ड्रेस पहनकर स्कूल आते है। इन बिदुंओ के आधार पर ही स्कूल का चयन हुआ है। अब इस स्वच्छता को अपनाने में किए गए अभिनव प्रयोग से शासन रुबरु होगा।
विज्ञापन
शासन ने बीएसए को विद्यालय का आडियो व वीडियो बनाने के निर्देश दिए है। इस वीडियो का आठ अगस्त को राज्य परियोजना कार्यालय में प्रस्तुतीकरण होगा। उसके बाद 10 अगस्त को मानव संसाधन विकास मंत्रालय नई दिल्ली में प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। प्रस्तुतीकरण के समय बीएसए, प्रधानाध्यापक व नोडल प्रभारी अधिकारी मौजूद रहेगे। यह क्लीपिंग दस मिनट की होगी।
विज्ञापन
राज्य स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में प्राथमिक विद्यालय फरिहा का चयन हुआ है। इस विद्यालय का अब शासन स्तर पर प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।- अजय कुमार, बीएसए