{"_id":"58d5b4901e16f3c07fa9bd95e7e522e5","slug":"pregnant-killed-for-dowry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए गर्भवती को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए गर्भवती को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Thu, 27 Aug 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
ससुराल वाले घटना को आत्महत्या बता रहे हैं, जबकि मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए विवाहिता के पिता ने पति समेत चार के केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
अटरिया के सीतलपुर गांव निवासी शिखा देवी (22) पत्नी सर्वेश यादव का शव गुरुवार सुबह घर में फंदे पर लटका मिला। मृतका की ससुराल वालों का कहना है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर रामपुर कलां क्षेत्र के मवैय्या गांव से पहुंचे मृतका के पिता घासू का कहना है कि एक साल पूर्व विवाह किया था। उसकी पुत्री करीब आठ माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन
दहेज न मिलने के कारण उसकी पुत्री को पहले पीटा गया फिर मारकर फांसी पर लटका दिया गया। उसने पुत्री के पति, ससुर, सास व जेठ के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ चंद्रभान यादव का कहना है कि महिला गर्भवती थी। मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।