फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Prayer to pray for the elimination of the Corona prayer

कोरोना के खात्मे की मांगी दुआ

Sun, 02 Aug 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Prayer to pray for the elimination of the Corona prayer
सीतापुर। कोविड-19 के चलते कई तरह की पाबंदियों के बीच ईद-उल-अजहा का पर्व बेहद सादगी और शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। जिले के लोगों ने एक बार फिर गंगा जमुनी तहजीब की विरासत कायम रखते हुए आपसी भाईचारे और इंसानियत का पैगाम दिया। लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुए आपसी भाईचारे के साथ बकरीद मनाई। अपने घरों में नमाज पढ़ कर लोगों ने अल्लाह से दुआ की कि कोरोना जैसी महामारी से जल्द पूरे देश को निजात मिले। पूरे जिले में कहीं भी किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी गई।
विज्ञापन

शांतिपूर्ण ढंग से पर्व संपन्न होने पर जिले के डीएम अखिलेश तिवारी व पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने सीतापुर की आवाम को धन्यवाद दिया है। वैसे तो लॉ एंड ऑर्डर को लेकर पुलिस जगह-जगह मुस्तैद थी। आला अधिकारी भी पूरे जिले में भ्रमण कर शांति व्यवस्था कायम रखने पर जोर देते रहे। इसके साथ ही जिले की आवाम ने भी पुलिस प्रशासन का पूरा साथ दिया।
विज्ञापन

लोगों ने आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए मिलजुलकर बकरीद मनाई। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक लोगों ने हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया और कुर्बानियां भी कीं। वैसे कुर्बानियों का सिलसिला तीन दिन तक चलता रहता है, लेकिन पहले दिन नमाज पढ़ी जाती है। इस मौके पर लोगों ने बिना किसी परेशानी व दिक्कत के प्रशासन की गाइड लाइन के मुताबिक घरों में ही नमाज अदा की और दुआएं कीं। साथ ही लोगों ने शासन की गाइड लाइन के मुताबिक ही मवेशियों की कुर्बानी की। आपस में एक-दूसरे को तोहफे भी भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार भले ही लोगों ने ईदगाह व मस्जिदों में बड़ी संख्या में एकत्र होकर नमाज न पढ़ी हो, लेकिन अपने घरों में नमाज पढ़ कर लोगों ने अल्लाह से दुआ की कि कोरोना जैसी महामारी से जल्द पूरे देश को निजात मिले और फिर से लोगों का जीवन पटरी पर आ सके। बकरीद का पर्व जिले के लहरपुर, महमूदाबाद, बिसवां, जहांगीराबाद, रेउसा, रामपुर मथुरा, तंबौर, पैंतेपुर, सिधौली, कमलापुर, संदना मछरेहटा, मिश्रिख, पिसावां, महोली, इमलिया सुल्तानपुर, हरगांव, तालगांव, खैराबाद सहित पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद : एसपी
एसपी आरपी सिंह ने कहा कि जिले में ईद-उल-अजहा का पर्व बेहद सादगी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी का बड़ा योगदान रहा। यहां के अमन पसंद लोगों ने आपसी प्यार, मोहब्बत के साथ पर्व को संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन की भरपूर मदद की। सभी का धन्यवाद। यहां के लोगों ने आपसी प्यार मोहब्बत और भाईचारे का संदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed