फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Pradhan's son exchanged weapons and fired harshly, video goes viral

Sitapur News: प्रधान पुत्र ने असलहे बदल-बदल कर की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल

Sat, 15 Feb 2025 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's son exchanged weapons and fired harshly, video goes viral
नैमिषारण्य (सीतापुर)। इलाके के गांव फूलपुर झरिया से शुक्रवार को हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक युवक शस्त्र बदल-बदल कर फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी पंंकज कुमार ने बताया कि सत्यपाल के घर में छह फरवरी को भतीजी का तिलकोत्सव था। इस दौरान सत्यपाल का पुत्र रजनीकांत हर्ष फायरिंग कर रहा था। उसकी फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी ने बदल-बदल कर तीन लाइसेंसी असलहों से फायरिंग की। मामले की सीओ मिश्रिख दीपक कुमार ने गहनता से जांच की। उन्होंने बताया कि धमकाने के साथ ही आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। वह अपने आरोपियों की तलाश में जुटे हैं। जानकारी मिली है कि फायरिंग करने वाला रजनीश प्रधान पुत्र है। जितने शस्त्र वीडियो में दिखे हैं, उनके लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed